![]() |
| Painting by Picasso |
नयन हैं
फिर भी मन में
मृदुता
रखकर मुस्काती,
अपने
नयनों की
बना अल्पना
नभ को
रंगकर सुख पाती|
**
संचय
मेरे तुम्हें समर्पित
पीर ना
अपनी दे पाऊँगी ।
मेरे अश्रु
हैं मेरी थाती
जीवन भर
की रही कमाई,
नयनों की
है तृषा बुझानी
अंतर्मन
![]() |
| Painting by Picasso |
अंतर का
ये नीर मेरे मीते!
तुमको
ना दे पाऊँगी|
विष या अमृत
अंतर क्या अब
श्वासें
जैसे मोल चुकायें.
पंछी बनकर
प्रीत उड़ गयी
सुर धड़कन
में कौन सजाए,
नीरव क्षण
का गीत मेरे मीते !
तुमको
ना दे पाऊँगी
संचय
मेरे तुम्हें समर्पित
पीर ना
अपनी दे पाऊँगी।
**
कौन जो
गाथा प्रणय की
कहके
सुनके जायेगा,
कौन जो
मन की व्यथाएँ
आके
अब सहलायेगा,
प्रेम वंदन,
प्रेम चंदन,
प्रेम जीवन गान है,
बिन तुम्हारे
सुर सजीला
एक ना हो पायेगा |
है विकट
ये साधना पर
प्रेम
सहज अनुभूति है ,
![]() |
| Painting by Picasso |
हो रही इस
जगती
की अभिव्यक्ति है,
प्रेम ही
जब मूक बोलो
कौन
किसको गायेगा,
एक है
जो हममें तुममें
एक ना हो पायेगा |
है इती
और अथ में जो भी
प्रेम का
बस खेल है,
कितनी
अनगिन हैं भुजाएं
प्रेम का
बस मेल है,
प्रेम बिन
कैसा जगत ये
काठ
बन रह जायेगा,
होगा
अभिशापित ये जीवन
जीव
ना गा पायेगा|
***





15 comments:
कोटिश: आभार व्यास जी,
" मन तुम हरी दूब रहना " की पहली झलक
मुझे भाव-विभोर कर गयी..
सच कहूँ तो कृति भी शिशु वत स्नेहमयी होती है
ऐसा मुझे यहाँ आभास हुआ ...
अपनी कवितायेँ देखकर...
एक बार फिर से आभारी हूँ "आखर कलश" की .
शुभ कामनाएँ
गीता पंडित
ati sundar..sundarabhivyanjana
वाह!! बहुत गहन अभिव्यक्तियाँ...आभार गीता जी को पढ़वाने का.
बहुत खूब, भावनाओं की बहुत प्यारी अभिव्यक्ति, बधाई गीता जी |
Geeta jee ko achchhi kavitaon ke liye badhai
geeta ji bahut hi sunder abhivyakti hai bhavon ki
bahut bahut badhai
rachana
aaj pehli baar aapke blog per ayee hoon sabhi rachnayein sunder agi
पीर ना
अपनी दे पाऊँगी- तीनों कविताएँ बहुत अच्छी लगी गीता जी.
तीनों प्रभावशाली रचनाएँ - बहुत सुंदर - गीता जी को बधाई
कोमल भावों को आकार देती अच्छी कविताएं हैं, जो अपनी बुनावट में नवगीत का आस्वाद देती हैं। बधाई गीताजी को।
गीता जी की कविताएं प्रभावित करती हैं।
geeta ji ki rachnaayen gahan anubhooto liye huve hain ... shukriya padhwaane ka ...
अच्छी कविताओं के लिए गीता जी को बधाई !
तीनों कविताएं किसी गीत से कम नहीं !
बहरी एवम भीतरे लय प्रभावित करती है !
आप सभी मित्रों ने मेरे लेखन को पसंद किया
इसके लियें मैं हृदय से आभारी हूँ...
सभी को शुभ-कामनाएँ
गीता पंडित
Geeta pandit ji Aap ki kavitiya Estri Anterman ko khul ker Abhiveykt kerti h,Aap n bhut hi payara or paviter likha h,Aap k sewado m ek takt h,jo dil bhiter tek ther jati h,Aap ko is sunder or kuch souchne ko mazbur krne wali kavita k liye sadhu-bad deta hu,Aap ki lekhni m yu hi tajgi beni rehy.
Post a Comment
आपकी अमूल्य टिप्पणियों के लिए कोटिशः धन्यवाद और आभार !
कृपया गौर फरमाइयेगा- स्पैम, (वायरस, ट्रोज़न और रद्दी साइटों इत्यादि की कड़ियों युक्त) टिप्पणियों की समस्या के कारण टिप्पणियों का मॉडरेशन ना चाहते हुवे भी लागू है, अतः आपकी टिप्पणियों को यहाँ पर प्रकट व प्रदर्शित होने में कुछ समय लग सकता है. कृपया अपना सहयोग बनाए रखें. धन्यवाद !
विशेष-: असभ्य भाषा व व्यक्तिगत आक्षेप करने वाली टिप्पणियाँ हटा दी जायेंगी।